अधर्म पर धर्म की विजय का जश्न विजयादशमी आज (12 अक्टूबर 2024) मनाया जा रहा है। विजयादशमी को दशहरा भी कहते हैं। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित की गई थी। दशहरा पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस मौके पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाये जाते हैं। इस दिन शस्त्र पूजा भी होती है।
