Hariyali Teej: हरियाली तीज भारत में विवाहित महिलाओं का मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह उत्सव उत्तर भारतीय राज्यों खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में फेमस है। आमतौर पर नाग पंचमी से दो दिन पहले आने वाली हरियाली तीज श्रावण महीने में शुक्ल पक्ष तृतीया को आती है और भगवान शिव और देवी पार्वती का सम्मान करती है। कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार इस साल 7 अगस्त को मनाया जाना है।
