Harry Potter का 26 साल पुराना पहला एडिशन, 11.16 लाख रुपए में बिका

Harry Potter First Edition: हैरी पॉटर का पहला एडिशन 26 साल पुराना है। पहले एडिशन की 500 कॉपियां छापी गई थी जिनमें से 300 यूके की एक लाइब्रेरी को दी गई थी। 32 रुपए की वैल्यू वाली इन किताबों की हालत अब खराब हो चुकी है। ऐसे में एक लाइब्रेरी ने इस किताब का पहला एडिशन हाल ही में 11.16 लाख रुपये में बेचा।

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
1997 में Bloomsbury ने इस किताब की 500 कॉपीज पब्लिश की थी।

Harry Potter First Edition: हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी बच्चों से लेकर बड़ों तक की सबसे फेवरेट सीरीज है। इसकी फिल्मों से लेकर किताबों को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। जो लोग हैरी पॉटर के सही में दीवाने हैं वो इसकी फिल्म कलेक्शन से लेकर किताबों की सारी सीरीज संभाल कर रखते हैं। ऐसे ही एक हैरी पॉटर का 26 साल पहले छपी हैरी पॉटर का पहला एडिशन संभाल कर रखा था। नाम था हैरी पॉटर एंड फिलोस्फर्स स्टोन जिसकी हाल ही में लाखों में बोली लगाई गई है।

पुरानी किताब को खरीदने के लिए कई लोग आए सामने

फटी-पुरानी इस किताब को 1997 में 32 रुपए में खरीदा गया था जिसकी बोली अब 11.16 लाख रुपए में लगी। इस किताब को लाइब्रेरी से निकालकर बेचा गया। दरअसल 1997 में Bloomsbury ने इस किताब की 500 कॉपीज पब्लिश की थी। जिनमें से 300 यूके की सभी लाइब्रेरीज को बांटी गई थी। इस किताब की वैल्यू खरीददार को तब पता चली जब Wolverhampton Library ने इस किताब को किसी को पढ़ने के लिए देने से इनकार कर दिया। किताब काफी पुरानी हो चुकी थी और फट भी गई थी।

Train Cancelled: अमरनाथ की ओर जाने वाली ये ट्रेन कैंसिल, जुलाई में भागलपुर से ये ट्रेनें की गईं रद्द

किताब है बेहद पुरानी और पसंदीदा हैरी एडिशन

इस किताब की बोली लगाने वाले रिचर्ड विंटनर ने कहा कि ये किताब बहुत स्पेशल है। ये जे के रॉलिंग की की किताब की ऑरिजिनल सीरीज की पहली किताब है। इस किताब को देख के ही लग रहा है कि इसे लोगों ने काफी ज्यादा बार पढ़ा है। इस किताब पर लाइब्रेरी की स्टांप और सभी पुराने स्टिकर्स लगे हुए हैं। हैरी पॉटर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये किताब काफी स्पेशल है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।