Train Cancelled : भारतीय रेलवे ने जुलाई में कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया है और कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए यात्रा से पहले अपने ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जान लें। भारतीय रेलवे ने विकास और मरम्मत के कार्य की वजह से भी कई रूटों पर ट्रेनें कैंसिल की हैं। भागलपुर और जम्मू तावी जैसी जरूरी लोकेशंस की ओर जाने वाली ट्रेनों की सेवाएं रहेंगी बाधित। ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए अपडेट -
13 जुलाई को ये ट्रेनें की गईं कैंसिल
इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट
ट्रेन नंबर 12424/12423 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 6 सितंबर तक डिब्रूगढ़ की जगह डिब्रूगढ़ टाउन पर ही रोक दी जाएगी।
ट्रेन संबंधित जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें -
अगर आप भारतीय रेलवे से होने वाली इस असुविधा से बचना चाहते हैं तो यात्रा करने से पहले अपने रूट पर चलने वाली ट्रेनों की अपडेट जरूर जान लें। आप अपने रूट पर चलने वाली ट्रेनों से संबधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप NTES (नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम) की वेबसाइट पर जाकर डायवर्ट रूट और कैंसिल ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर बस आपको या तो अपनी ट्रेन का नंबर या ट्रेन का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद आपको ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर भी कैंसिल की गई ट्रेनों की एक अपडेटेड लिस्ट देख सकते हैं।