हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Haryana Sports Minister Sandeep Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला कोच के आरोपों के बाद उन्होंने खेल विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को सौंप दिया है। इस मामले की जांच के लिए FIR दर्ज कर डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय SIT का गठन कर दिया गया है। रविवार को सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद संदीप सिंह ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। संदीप सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ये सब मेरी इमेज को बर्बाद करने के लिए किया गया है।
