Health Tips: माता-पिता से बच्चों को विरासत में आदतें और व्यवहार तो मिलता ही है। इसके साथ ही कुछ बीमारियां भी मिलती हैं। इन्हें जेनेटिक यानी अनुवांशिक बीमारी के नाम से जाना जाता है। जीन्स के कारण, बीमारियां एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि माता-पिता की ऐसी कौन सी बीमारियां जो बच्चों तक फैल सकती हैं। ये बीमारियों को बच्चों को जन्म से हो सकती हैं। जानकारों का मानना है कि थैलेसीमिया, डायबिटीज, जैसी कुछ ऐसी बीमरियां हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती रहती हैं।