Health Tips: आंखों में किसी भी तरह की परेशानी आने पर सीधे जिंदगी पर असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों में गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल, लाइफस्टाइल, खानपान में गड़बड़ी के चलते लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बहुत ही कम उम्र के बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। हेल्थ एक्पर्ट्स का मानना है कि धुंधला दिखाई देना शुरू होते ही आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। हाल के सालों में इस तरह के लक्षण बहुत लोगों में पाए गए हैं। उम्र बढ़ने के साथ दोनों आंखों से धुंधला दिखाई देना आम बात है।
