Get App

Health Tips: किचन में रखे इन मसालों से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Health Tips: किचन में ऐसे बहुत से मसाले हैं। जिनसे सिर्फ भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ता है बल्कि वो कई रोगों से छुटकारा पाने के लिए दवाई काम करते हैं। ठंड में सर्दी जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां आम होती हैं। इनसे बचने के लिए किचन में रखे मसालों का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2022 पर 9:49 AM
Health Tips: किचन में रखे इन मसालों से इम्यूनिटी होगी बूस्ट, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
किचन के ये मसाले कई रोगों से कर देंगे छुट्टी

Health Tips: इन दिनों कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इस मौसम में अक्सर सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना आम होती हैं। ठंड के साथ ही कोरोना का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत रहती है। घर में भी कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो इन बीमारियों से आपको बचा सकती हैं। जैसे-मसाले. किचन में कई ऐसे मसाले होते हैं। जिनके इस्तेमाल से आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत (Immunity Booster) बना सकते हैं। इनके कई सारी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। कुल मिलाकर तमाम तरह के वायरस से ठंड से बचने के लिए घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं किचन में रखे मसालों के फायदे

धनिया एक ऐसा मसाला है जिसके बिना चटपटी सब्जी की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इसका इस्तेमाल हम रोजाना खाना बानने में करते ही हैं। रोजाना भोजन बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले इस मसाले में विटामिन A और C के अलावा और भी कई पोषक (Nutrients in Coriander) तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत लाभकारी हैं। धनिया खाना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें पाचन संबंधी परेशानियां हैं। यह पेट में होने वाली जलन से छुटकारा दिलाता है।

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वाले तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर में कई सारी बीमारियों के घरेलू इलाज के तौर पर हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगातार रोजाना इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है। गर्म दूध या फिर पानी के साथ हल्दी लेना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें