Health Tips: नींद से जुड़ी शारीरिक और मानसिक समस्याएं दोनों सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। बहुत से लोग हैं जो रात में नींद न पूरी होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे डायबिटीज, हृदय रोग, चिंता-तनाव जैसा जोखिम बढ़ जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि कुछ बीमारी ऐसी भी हैं। जिसमें नींद न पूरी होने पर जान तक जा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) भी एक ऐसी गंभीर बीमारी है। जिसे इग्नोर करने जान तक जा सकती है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
