IMD Heatwave Warning: इस साल भीषण गर्मी की चेतावनी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

IMD Heatwave Warning: देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम विभाग न अनुमान जताया है कि कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चल सकती है। वहीं, पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 11:09 AM
Heatwave Warning: मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

IMD Heatwave Warning: देश के कई राज्य अप्रैल महीने से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने गर्मी को देखते हुए आलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस साल अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मौसम विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चल सकती है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों में राज्यों में बारिश और लू का अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी


स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। मंडाविया ने कहा कि गर्मी शुरु हो चुकी है। IMD ने अल-निनो के प्रभाव के चलते हीट वेव की आशंका जताई गई है। इस साल हीट वेव और थोड़ा ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की है। सरकार की ओर से राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि आप पानी पीते रहें। पानी पीते रहें। अपने आपको हाइड्रेट रखें। उन्होंने आगे कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर, अन्य कार्य करने वाले लोगों को भी मेरा सुझाव है कि वे अपने साथ पानी रखें। समय-समय पर जूस, नींबू पानी पीते रहें। फलों का सेवन करें।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

देश के अन्य इलाकों में मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 3 से 4 दिनों तक छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में रात का मौसम काफी गर्म हो सकता है।

गर्मियों में बढ़ती बिजली मांग को लेकर एक्शन में सरकार, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट सेक्शन-11 लागू करने पर विचार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।