Get App

Heeraben Dies: "मैंने उन्हें कभी सोने के गहने पहने नहीं देखा" पीएम मोदी ने भावनात्मक ब्लॉग में ऐसे किया मां को याद

Heeraben Dies: पीएम मोदी की मां हीराबेन का गांधीनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस साल 18 जून को जब उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था तब पीएम मोदी ने उन पर एक भावनात्मक ब्लॉग लिखा था। इसमें उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी मां के बारे में विस्तार से लिखा था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 12:16 PM
Heeraben Dies: "मैंने उन्हें कभी सोने के गहने पहने नहीं देखा" पीएम मोदी ने भावनात्मक ब्लॉग में ऐसे किया मां को याद
Heeraben Dies: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के गुजरात के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 साल की थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर भारत का प्रधानमंत्री बनने के साथ साथ अपने जीवन को आकार देने में अपनी मां हीराबेन के प्रभाव को अक्सर रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi mother) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का शुक्रवार को अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। इस साल 18 जून को जब उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था, तब पीएम मोदी ने उन पर एक भावनात्मक ब्लॉग लिखा था। इसमें उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी मां के बारे में विस्तार से लिखा था।

‘मेरी मां जितनी सामान्य हैं, उतनी ही असाधारण भी...'

ब्लॉग में पीएम मोदी ने उनके बलिदानों और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला था, जिन्होंने उनके (मोदी के) आत्म-विश्वास, मन एवं व्यक्तित्व को आकार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें जीवन का एक सबक सिखाया कि औपचारिक रूप से शिक्षित हुए बिना भी सीखना संभव है। पीएम मोदी ने ब्लॉग में लिखा था, ‘मेरी मां जितनी सामान्य हैं, उतनी ही असाधारण भी। ठीक वैसे ही, जैसे हर मां होती है।’

मां के नाम पर कोई संपत्ति नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें