Get App

मुंह सूखने पर अचानक बढ़ती है प्यास, कभी न करें इग्नोर, कहीं गंभीर बीमारी का अलर्ट तो नहीं

High Blood Sugar Symptoms: गर्म मौसम में बार-बार प्यास लगना आम बात है। लेकिन अगर मौसम नॉर्मल है और तब भी आपका मुंह और गला सूख रहा है। इसके साथ ही अचानक प्यास बढ़ जाती है। तब ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है। वहीं बार-बार यूरिन आना भी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 3:07 PM
मुंह सूखने पर अचानक बढ़ती है प्यास, कभी न करें इग्नोर, कहीं गंभीर बीमारी का अलर्ट तो नहीं
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर के बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं

High Blood Sugar Symptoms: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी हो गई है। वैसे भी इस मॉडर्न लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते हमारे शरीर में कई तरह के छोटे-मोटे बदलाव होते रहते हैं। जिसे आम तौर पर बहुत से लोग इग्नोर करते हैं। यही छोटे मोटी बदलाव बड़ी गंभीर बीमारी का संकेत दे रहे होते है। जब तक हम उन संकेतों को पहचानते हैं। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ऐसे ही बार-बार मुंह का सूखना और अचानक प्यास का बढ़ जाना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो सावधान होने की जरूरत है।

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद भी गला सूखा सा महसूस हो रहा है तो ये ब्लड में शुगर का लेवल हाई होने के संकेत हो सकते हैं। ब्लड में शुगर हाई होने को हाइपरग्लाइकेमिया (Hyperglycaemia) भी कहा जाता है।

हाई ब्लड शुगर के लक्षण

हाई ब्लड शुगर के कई सारे लक्षण होते हैं। हाइपरग्लाइकेमिया यानी हाई ब्लड शुगर में मुंह सूखना और बार-बार प्यास लगना, साथ ही बार-बार पेशाब लगना ये सब इसके लक्षण हैं। इसके अलावा भी इसके कई लक्षण होते हैं जिससे बीमारी की पहचान की जा सकती है। जैसे थकान महसूस होना, किसी चीज को देखने में दिक्कत होना, खुद से वजन घटना, स्किन इन्फेक्शन, ब्लैडर इन्फेक्शन हो जाना, जैसे तमाम लक्षण नजर आने लगते हैं। ये लक्षण बहुत छोटे और नॉर्मल लग सकते हैं। लेकिन इन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगे चलकर यह खतरनाक साबित हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि डायबिटीज के बावजूद हाई ब्लड शुगर का सामना करना पड़ता है। लिहाजा ऐसे में जरूरी है कि सही समय पर हाइपरग्लाइकेमिया को पहचान कर उसका इलाज कराएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें