Get App

हाई कोलेस्ट्रॉल 6 घंटे में शरीर से हो जाएगा बाहर, घर बैठे करें यह देशी उपाय

High Cholesterol: अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्य से जूझ रहे हैं तो एक देशी उपाय बता रहे हैं। जिससे घर बैठे इस समस्या की छुट्टी हो जाएगी। इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। यह आंत में एक पतली लेयर बना देता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल एब्जॉर्ब नहीं हो पाते और सुबह टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 3:08 PM
हाई कोलेस्ट्रॉल 6 घंटे में शरीर से हो जाएगा बाहर, घर बैठे करें यह देशी उपाय
High Cholesterol: इसबगोल (Isabgol) के जरिए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

High Cholesterol: दुनियाभर में हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। जितना भी प्रोसेस्ड फूड के सेवन किया जाता है। उतनी तेजी से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इससे मोटापा तो बढ़ेगा ही लेकिन, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति डाइट में घी, फैट और प्रोसेस्ड फूड्स को कम करने के साथ शरीर में जमा हो रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकालना बेहद जरूरी रहता है। ऐसे में आप घर बैठे ही हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप इसबगोल भूसी (psyllium husk or isabgol) का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है। जिसके बढ़ने पर सीने में भारीपन, नसों में दर्द, सांस चढ़ना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकती है। हालांकि, ये सभी दिक्कतें नसों में बहुत ज्यादा गंदगी बढ़ने के बाद ही दिखती हैं। फिर डॉक्टर नसें खोलने के लिए सर्जरी करके स्टेंट डालते हैं।

इसबोगल से हाई कोलेस्ट्रॉल भगाएं दूर

इसबगोल (Isabgol) के जरिए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। कई रिसर्च में कहा गया है कि यह सुपरफूड हमारी आंत में एक पतली लेयर बना देता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल एब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। सुबह टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगाने के लिए आप रोजाना इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच इसबगोल मिला लें। कई एक्सपर्ट शाम के वक्त इस चीज के सेवन की सलाह देते हैं। कुछ ही हफ्तों में आपके शरीर में फर्क नजर आने लगेगा। टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL और एलडीएल 130 mg/dL से कम होना चाहिए। अगर लेवल इससे ज्यादा है तो इसबगोल खाना शुरू करें। 6 से 24 घंटे में हाई कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें