Masan Holi 2023: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की मसान होली (Masan Holi) दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दरअसल, वाराणसी के श्मशान घाटों पर भगवान शिव के भक्त अद्भुत तरीके से होली खेलते हैं। महादेव के इस शहर में भोले के भक्त सिर्फ रंग और गुलाल से नहीं, बल्कि श्मशान घाटों पर जलती चिताओं की राख से होली खेलते है। शुक्रवार को ऐसा अद्भुत नजारा वाराणसी के सबसे डरावने श्मशान घाटों में से एक हरिश्चंद्र घाट (Harishchandra Ghat) पर देखने को मिला। इसके साथ ही वाराणसी की मसान होली की शुरुआत हो चुकी है। वाराणसी में होली खेलने की यह सबसे अजीब परंपराओं में से एक है।
