Holi 2024: UP के इस जिले के गांव में 8 दिन बाद मनाई जाएगी होली, सैकड़ों साल से चल रही है परंपरा

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरार के पास एक गांव कुंडौरा है। यहां होलिका दहन के ठीक 8 दिन बाद होली मनाई जाती है। यह परंपरा सैकड़ों साल से चल रही है। इस परंपरा को निभाने के लिए आसपास के 17 गांव के लोग एकत्र होते हैं। हमीरपुर बुंदेलखंड का हिस्सा है

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
Holi 2024: हमीरपुर जिले में कुंडौरा गांव में होली की यह परंपरा सैकड़ों साल से चल रही है।

Holi 2024: 25 मार्च को देश भर में धूमधाम से होली मनाई गई है। देश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दो दिन तक होली खेली जाती है। यानी आज 26 मार्च को भी होली खेली जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड एक ऐसा इलाका है, जहां कई जिलों में दो दिन तक होली खेलने की परंपरा है। लेकिन सूबे के हमीरपुर जिले में एक ऐसा गांव है। जहां होलिका दहन के 8 दिन बाद धूमधाम से होली मनाई जाती है। यह परंपरा पिछले 500 सालों से चल रही है। होली खेलने की इस परंपरा में आसपास के 17 गांवों के लोग एकत्र होते हैं।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा क्षेत्र में कुंडौरा नाम का गांव है। यहां सैकड़ों सालों से होली त्योहार होलिका दहन के आठवें दिन मनाए जाने की परम्परा कायम है। गांव के लोगों का कहना है कि कुंडौरा गांव में सैकड़ों सालों से होली जलने के आठवें दिन ही यहां रंगों की होली खेली जाती है। गांव में होली पर कई कार्यक्रम भी होते है। जिसमें आसपास के 17 गांवों के लोग शामिल होते है। फाग गाने वालों की टोलियां भी निकलती हैं।

इस वजह से 8वें दिन मनाई जाती है होली


एक मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजा हम्मीरदेव और यवनों के बीच भीषण युद्ध हुआ था। जिसमें वीसलदेव और सिंहलदेव ने राजगढ़ से आकर यहां हम्मीरदेव के पक्ष में युद्ध किया था। युद्ध भी होली की दूज तक चला था। युद्ध जीतने के बाद उपहार में सिंहलदेव और वीसलदेव को कुरारा क्षेत्र के 12-12 गांवों की जागीर दी गई थी। वीसलदेव का विवाह भी हम्मीरदेव की बेटी रामकुंवर के साथ हुआ था। कुंडौरा की आबादी 3000 से ज्यादा है। गांव में भीषण युद्ध के बाद होली का रंग खेलने की परम्परा पड़ी, जो आज भी यह कायम है। लोगों ने बताया कि हमीरपुर जिले के विदोखर गांव में 15 दिनों तक होली का रंग चलता है।

जबकि कहीं कहीं 8 दिनों तक होली खेली जाती है। लेकिन, कुंडौरा गांव में सिर्फ एक दिन ही होली का रंग चलता है। इस अनोखी होली को देखने के लिए लोगों की बड़ी दिलचस्पी है। बाहर से भी लोग इसे देखने कुंडौरा पहुंचते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश कुछ इलाकों को बुंदेलखंड के नाम से जाता है। बुंदेलखंड नाम से एक अलग प्रदेश बनाने की भी मांग पिछले कई सालों से चल रही है। बुंदेलखंड में करीब 15 जिले शामिल हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जिले शामिल हैं।

Holi 2024: भांग के हैंगओवर को कैसे करें खत्म, जानें इन 5 टिप्स से कैसे करें ठीक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।