Holi 2024: 25 मार्च को देश भर में धूमधाम से होली मनाई गई है। देश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दो दिन तक होली खेली जाती है। यानी आज 26 मार्च को भी होली खेली जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड एक ऐसा इलाका है, जहां कई जिलों में दो दिन तक होली खेलने की परंपरा है। लेकिन सूबे के हमीरपुर जिले में एक ऐसा गांव है। जहां होलिका दहन के 8 दिन बाद धूमधाम से होली मनाई जाती है। यह परंपरा पिछले 500 सालों से चल रही है। होली खेलने की इस परंपरा में आसपास के 17 गांवों के लोग एकत्र होते हैं।
