Get App

Holi 2024: भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाई जाती है होली, यहां जानिए पूरी डिटेल

Holi 2024: होली का त्योहार चंद्र मास की पूर्णिमा के अंतिम दिन होता है। यह त्योहार बसंत पंचमी से शुरू हो जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में होली के त्योहार को अलग-अलग रीति-रिवाजों से मनाए जाने की परंपरा है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत के अलग-अलग राज्यों में होली का त्योहार कैसे मनाया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 6:55 AM
Holi 2024: भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाई जाती है होली, यहां जानिए पूरी डिटेल
Holi 2024: साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

Holi 2024: होली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। होली के त्योहार पर लोग जमकर रंग खेलते हैं। क्या बच्चे, क्या बड़े, सभी होली के रंगों में सराबोर होते हैं। देश के कई राज्यों में होली को अलग-अलग नाम से पुकारते हैं। हर राज्य में होली को मनाने के तरीके भी अल-अलग हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है और पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है।

बिहार, उत्तर प्रदेश में होली को फगुआ, फाग और लठमार होली कहते हैं। खासकर मथुरा, नंदगांव, गोकुल, वृंदावन और बरसाना में इसकी धूम रहती है। महाराष्ट्र में होली को फाल्गुन पूर्णिमा और रंग पंचमी के नाम से जानते हैं। गोवा मछुआरा समाज होली को शिमगो या शिमागो कहते हैं। गुजरात में गोविंद होली की खास धूम रहती है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होली को डोल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वहीं कर्नाटक में होली के पर्व के कामना हब्बा के रूप में मनाते हैं।

पंजाब में होला मोहल्ला

पंजाब में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां होली का त्योहार होला मोहल्ला के नाम से प्रसिद्ध है। ये त्योह श्री आनंदपुर साहिब में तीन दिनों तक मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान आनंदपुर साहिब में म्यूजिक और कविता प्रतियोगिता करवाई जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें