Get App

Holi 2024 Celebrations: इस साल होली कब है? जानिए इतिहास समय और पौराणिक महत्व

Holi 2024 Celebrations: होली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हो जाती है। इसके अगले दिन रंग से खेलने की परंपरा है। जिसे धुलेंडी कहते हैं। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 6:55 AM
Holi 2024 Celebrations: इस साल होली कब है? जानिए इतिहास समय और पौराणिक महत्व
Holi 2024: होलिका दहन 24 मार्च को है और 25 मार्च को होली खेली जाएगी।

Holi 2024 Celebrations: होली सदियों से मनाए जाने वाला एक बड़ा त्योहार है। रंगों का यह त्योहार भारत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे की बीच बनी दूरिया और मनमुटाव को खत्म कर रंग-गुलाल भी लगाते हैं। वैसे तो रंगों का त्योहार बसंत ऋतु के आगम के साथ शुरू हो जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात होलिका दहन का उत्सव मनाया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।

होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस पर्व की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हो जाती है। इसके अगले दिन रंग से खेलने की परंपरा है। जिसे धुलेंडी कहते हैं। भारत में मनाए जाने वाले सबसे शानदार त्योहारों में से एक होली है।

जानिए साल 2024 में होली का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महाने की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। इस साल 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन 24 मार्च 2024 को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8.13 बजे से शुरू हो जाएगा। यह अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11.44 बजे तक रहेगा। दिन भर उदय के कारण 24 मार्च को ही पूर्णिमा तिथि मान्य रहेगी। वहीं, होलिका दहन के दिन भद्रा भी लगने जा रहा है। यह भद्रा 24 मार्च की रात 11.17 बजे तक रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन 11.17 बजे के बाद ही करना शुभ होगा। इस बार होली के दिन चंद्रग्रहण का साया पड़ने वाला है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लिहाजा इसका प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें