Holi 2024: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है। यह त्योहार, हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस दिन सूर्यास्त के बाद होलिका की पूजा-अर्चना कर उसे जलाया जाता है। इसके अगले दिन गुलाल और रंग वाली होली खेली जाती है। होली को पूरे देश में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को खेली जाएगी। इस बीच बहुत से लोगों के भीतर कन्फ्यूजन है कि आखिर होली 24 मार्च को खेली जाएगी या 25 मार्च को।