Get App

Holi Chandra Grahan 2024: होली के दिन लगा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए कब तक रहेगा

Holi Chandra Grahan 2024: देश भर में आज धूमधाम से होली मनाई जा रही है। इस बीच इस साल होली और ग्रहण का संयोग बेहद खतरनाक योग बन रहा है। सुबह 10.25 बजे से चंद्र ग्रहण लग चुका है। यह दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि राहत की बात ये है कि यह भारत में नजर नहीं आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2024 पर 12:44 PM
Holi Chandra Grahan 2024: होली के दिन लगा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए कब तक रहेगा
Holi Chandra Grahan 2024: होली के दिन आज चंद्र ग्रहण लग गया है। लेकिन इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Holi Chandra Grahan 2024: आज यानी 25 मार्च 2024 को पूरे देश में लोग होली के रंग में रंगे हुए हैं। इस बीच साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण का भी आज (25 मार्च) लग गया है। यह सुबह 10.25 बजे से शुरू हो चुका है। यह दोपहर 3.01 बजे खत्म होगा। ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। 100 साल बाद ऐसा हो रहा है जब होली और चंद्रग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जो पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा में एक सीध मे होने पर होती है।

साल 2024 में दो चंद्रग्रहण होने वाले हैं। जिनमें एक 25 मार्च को लग गया है। जबकि दूसरा 18 सितम्बर को लगेगा। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इसकी वजह ये है कि इसी दिन सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। होली भी फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। ऐसे में चंद्रग्रहण पड़ने से होली पर दुर्लभ संयोग बन गया है।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है तो उसकी छाया की चंद्रमा पर पड़ती है। इसकी वजह से चंद्रमा कभी पूर्ण तो कभी आंशिक रूप से नहीं दिखाई देगा। इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं। 25 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण और आंशिक न होकर एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के हिस्से से होकर गुजरता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या ये भारत में दिखाई देगा। चूंकि, ये चंद्रग्रहण दिन के समय दिखाई देगा और उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे दिखाई देगा। ऐसे में यह चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें