Holi Festival: होली को रंगों के त्योहार या बसंत उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। ये हिंदूओं के बड़े त्योहारों में से एक है। होली का त्योहार रंगों, एकता और नई ऊर्जा के वादे के साथ मनाया जाने वाला त्याहोर है। भारत भर में लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। होली के रंगों के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। जैसे-जैसे हिंदू महीना फाल्गुन और पूर्णिमा पास आते हैं, तो लोग इस त्योहार की मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस साल होली 24 मार्च को मनाई जाएगी या 25 मार्च को इसे लेकर आम असमंजस की स्थिति अभी भी है।
