Get App

Hyderabad Rains: हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी घोषित

Heavy Rains Lash Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो गया है। तेलंगाना सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम और रंगारेड्डी जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 11:33 AM
Hyderabad Rains: हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी घोषित
Heavy Rains Lash Hyderabad: हैदराबाद में भारी बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

हैदराबाद में आज (20 अगस्त) सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। तेलंगाना सरकार ने लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (Greater Hyderabad Municipal Corporation – GHMC) और रंगारेड्डी (Rangareddy) जिले के तहत आने वाले शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। भारी बारिश के कारण शहर की सभी कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। GHMC और डीआरएफ के कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। GHMC के अधिकारियों ने किसी भी समस्या के मामले में 040-21111111 और 9000113667 नंबरों पर कॉल करने की सलाह दी है।

शहर में मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे सड़कों पर जाम लग गया है। दिलसुखनगर, कोठापेट, सरूरनगर, एलबी नगर, नागोले और अलकापुरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हैदराबाद और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में भर गया पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीरपेट, जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, खैरताबाद, नामपल्ली, बशीर बाग, हिमायत नगर, एबिड्स, नामपल्ली, कुथबुल्लापुर, बालानगर, गजुलारामराम, जगदगिरिगुट्टा, बहादुर पल्ली, सुराराम, सुचित्रा, गुंडला पोचल्ली, पटे बशीराबाद, जेडीमेटार में भी मूसलाधार बारिश हुई। वनस्थलीपुरम, बीएन रेड्डी नगर, हयातनगर, पेद्दा अंबरपेट और अब्दुल्लापुरमेट में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। खैरताबाद की मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुशीराबाद के निचले इलाकों में पानी भर गया है। रामनगर, पारसीगुट्टा, बुद्ध नगर और गंगापुत्र कॉलोनियों में बाढ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें