IAS Tina Dabi Salary: आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) महिला IAS आईएएस अफसरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अधिकारी हैं। टीना डाबी मौजूदा समय में जैसलमेर की कलेक्टर यानी जिला अधिकारी के पद पर हैं। आईएएस टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। साल 2015 में उन्होंने यूपीएससी टॉप किया। जिसके बाद से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। आईएएस टीना डाबी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग की बात करे तो लाखों में है। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
