IMD Cyclone Alert : मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक साइक्लोन की स्थिति बनी हुई है और विभाग उस पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी इसकी दिशा का अनुमान लगाना और ज्यादा विवरण देना जल्दबाजी होगी।
IMD Cyclone Alert : मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक साइक्लोन की स्थिति बनी हुई है और विभाग उस पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी इसकी दिशा का अनुमान लगाना और ज्यादा विवरण देना जल्दबाजी होगी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय ने कहा, “हम 4 मई को दक्षिणी अंडमान सागर में एक साइक्लोन के संभावित निर्माण की निगरानी कर रहे हैं। इसके चलते 6 मई को क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव की स्थिति बन सकती है और इसके 24 घंटे के बाद यह व्यापक रूप ले सकता है।”
1-2 दिन में साफ होगी तस्वीर
हालांकि, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जी के दास ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “अभी इसकी भविष्यवाणी करना और दिशा के बारे में बताना जल्दबाजी है।” उन्होंने संकेत दिए कि यह मई का महीना है और साइक्लोन अंडमान सागर में विकसित हो रहा है, इसलिए निम्न दबाव की संभावनाएं ज्यादा हैं लेकिन यह एक या दो दिन के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
कोलकाता और कई जिलों में बारिश
वहीं, कोलकाता और दक्षिणी बंगाल के कई जिलों में दो महीने के अंतराल के बाद शनिवार को साइक्लोन से पहले होने वाली बारिश हुई। मौसम विभाग क्षेत्र में पहले ही ज्यादा बारिश का अनुमान जाहिर कर चुका है।
रविवार को उत्तरी सीमा पर स्थित शहर दमदम में 3.2 मिमी बारिश हुई, वहीं कोलकाता के अलीपुर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 13.7 मिमी बारिश दर्ज की।
मार्च में आया था साल का पहला साइक्रोन
इससे पहले, मार्च के तीसरे हफ्ते में 21 मार्च को साल का पहला साइक्लोन आया था। असानी साइक्लोन दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना था। इसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। हालांकि, इसका असर पूर्वी तटीय इलाकों में नहीं दिखा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।