Get App

IMD Delhi Weather: रविवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, जानें देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है। इसके साथ मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही साथ केरल और तमिलनाडु में भी अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 22, 2023 पर 7:41 AM
IMD Delhi Weather: रविवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, जानें देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई सारे मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड का आगमन होता दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के वक्त मौसम में हल्की हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का संकेत दिया है। इसके साथ मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही साथ केरल और तमिलनाडु में भी अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

इन जगहों पर बारिश के साथ साथ गिरेगी बिजली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार को केरल माहे और तमिलनाडु में बिजली गिरने के साथ साथ तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होनी की आशंका है। IMD ने बताया है कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान तेज की वजह से दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

Air Pollution से घुटा उत्तर प्रदेश का दम, एक ही राज्य में टॉप 10 में से 8 सिटीज भयंकर प्रदूषित | Moneycontrol Hindi

मछुआरों को दी गई ये सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें