Heatwave Alert: इन राज्यों में झेलनी पड़ेगी प्रचंड गर्मी और लू की मार, IMD ने एक दर्जन से अधिक राज्यों में जारी की बारिश की चेतावनी

IMD ने कहा कि कुछ राज्यों में रविवार तक लू चलने की संभावना है, दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मुंबई समेत कई राज्यों में अभी से ही मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को आज यानी 25 मार्च से लेकर 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की मार झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Omicron+Delta मिलकर मचा सकते हैं तबाही, WHO ने बताया कितना खतरनाक साबित होगा Omicron BA.2

IMD ने कहा कि कुछ राज्यों में रविवार तक लू चलने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मार्च महीने में ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की तपिश तेज होने लगी है।


देखें IMD का फोरकास्ट

- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। IMD की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में गर्मी और लू में तेजी से बढ़ोतरी दिखेगी।

- IMD के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

- अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान केरल और माहे में बारिश होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में अगले 25 घंटे के दौरान अलग-अलग इलाकों में गरज एवं बिजली गिरने की संभावना है।

- हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। तटीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

- इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सहित मेघालय और असम में भी भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सिक्किम के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी बारिश हो सकती। 28 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत सहित पर्वतीय इलाकों और दक्षिणी राज्य में मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।