Independence Day Chinese Manjha Ban: दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में दिल्ली सरकार और उसके अन्य विभागों को चाइनीज मांझा बैन करने की एडवाइजरी जारी की है। अगर कोई भी चाइनीज मांझा खरीदता या बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। चाइनीज मांझे की प्रोडक्शन, स्टोरेज, सेल और अलग-अलग वैरायटी पर दिल्ली में पूर्ण बैन लगाया गया है।
