Get App

Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस ने ड्रेस रिहर्सल के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये आठ रास्ते पब्लिक के लिए रहेंगे बंद

Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस की अंतिम ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली के आठ रास्ते सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 7 घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए बंद रहेंगे। एडवाइजरी में उन सड़कों का नाम दिया गया है जहां बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे से 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एस.पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड आम जनता के लिए बंद रहेगा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 13, 2023 पर 9:29 AM
Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस ने ड्रेस रिहर्सल के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये आठ रास्ते पब्लिक के लिए रहेंगे बंद
Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस की अंतिम ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली के आठ रास्ते सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 7 घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए बंद रहेंगे

Independence Day 2023: दिल्ली पुलिस (Delhi Traffic Police) ने 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की ड्रेस रिहर्सल के लिए ट्रैफिक को सही से मैनेज करने के लिए दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। अंतिम ट्राफिक एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली के आठ रास्ते सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 7 घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए बंद रहेंगे। एडवाइजरी में उन सड़कों का नाम दिया गया है जहां बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये सड़कें रहेंगी बंद

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे से 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एस.पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड आम जनता के लिए बंद रहेगा। इनके अलावा, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड भी रिहर्सल घंटों के दौरान बंद रहेंगे। शांति वन की ओर पुराना लोहे का पुल और गीता कॉलोनी पुल भी बंद रहेगा।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा संचालित बसों सहित, बसें रिंग रोड पर और आईएसबीटी से एनएच-24 (एनएच-9)/एनएच टी-पॉइंट के बीच रिंग रोड पर नहीं चलेंगी और 12 अगस्त की आधी रात 13 अगस्त सुबह 11 बजे से तक वैकल्पिक रास्तों से होते हुए जाएंगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि इन बसों को जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें