Get App

Independence Day 2023: श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन, मिल्क प्रोडक्शन में देश को बनाया नंबर वन, जानिए रोचक बातें

Independence Day: श्वेत क्रांति के जरिए दूध के उत्पादन में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी वर्गीज कुरियन के नेतृत्व में हुई थी। उन्हें श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है। उनका जन्म केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर 1921 को हुआ था। उनके जन्म दिन को नेशनल मिल्क डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 2:48 PM
Independence Day 2023: श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन, मिल्क प्रोडक्शन में देश को बनाया नंबर वन, जानिए रोचक बातें
Independence Day: दूध प्रोडक्शन के मामले में भारत पहले नंबर पर है। पूरी दुनिया का 23 फीसदी दूध उत्पादन भारत में होता है

Independence Day: किसी भी देश की सफलता और उसके विकास में बहुत से लोगों का हाथ होता है। 75 साल में अंग्रेजों की गुलामी से आजादी से लेकर अब तक देश ने बहुत तरक्की है। जो देश आजादी के वक्त खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था वो आज दुनिया को अनाज का निर्यात करता है। हमारा देश तमाम अलग-अलग क्षेत्रों में तमाम तरह की चीजों के उत्पादन में आगे हैं। देश के अग्रणी बनने के पीछे कोई चमत्कार नहीं बल्कि उन तमाम लोगों की मेहनत जो अपनी योग्यता के बलबूते क्रांति लाए हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आज हम बात कर रहे हैं 'वर्गीज कुरियन' के बारे में। इनके प्रयासों से देश में दुग्ध क्रांति हुई।

कुरियन का जन्म केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर 1921 को हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को नेशनल मिल्क डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 में की गई थी। उन्होंने गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाया। ‘अमूल’ डॉ. वर्गीज कुरियन का सपना था जो जल्द ही क्रांति में बदल गया। इसके बाद कहा जाने लगा कि भारत में दूध की नदियां बहती हैं।

ऑपरेशन फ्लड या दुग्ध क्रांति

70 के दशक तक भारत में दूध का उत्पादन ठीक-ठाक तो था लेकिन जनसंख्या और मांग के हिसाब यह काफी कम था। इसी को देखते हुए दूध की कमी को दूर करने के लिए 13 जनवरी 1970 को भारत में 'ऑपरेशन फ्लड' की शुरुआत की गई। इसी को दुग्ध क्रांति या श्वेत क्रांति का नाम दिया गया। इसके बाद भारत में दूध के उत्पादन में भारी मात्रा में बढ़ोतरी हुई। यह वृद्धि इतने बड़े पैमाने पर हुई कि भारत दूध का उत्पादन करने के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बन गया। कुरियन की अगुवाई में चले 'ऑपरेशन फ्लड' के बलबूते ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना। अगर जमीनी स्तर पर देखें तो कुरियन की ये उपलब्धि दूध का उत्पादन बढ़ाने से कहीं ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें