Get App

स्वतंत्रता दिवस पर Blinkit पर बढ़ी इस आइटम की मांग, लोगों ने जमकर की ऑर्डर

Blinkit लोगों के लास्ट मिनट की जरूरी चीजों की शॉपिंग का खास अड्डा बन गया है। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी थी और छुट्टी पर लोगों के एन्जॉयमेंट के अपने तरीके थे। ऐसे में लोगों ने Blinkit पर कुछ चीजों को जमकर ऑर्डर किया। Blinkit के सीईओ ने सभी आइटम्स के आंकड़े भी शेयर किए। साथ में लोगों के हिदायत भी दी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 8:33 AM
स्वतंत्रता दिवस पर Blinkit पर बढ़ी इस आइटम की मांग, लोगों ने जमकर की ऑर्डर
अलबिंदर ढींढसा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी तो सिर्फ 12.15 ही बजे हैं और Band-aid की सेल डेढ़ गुना बढ़ गई

Blinkit फाउंडर अलबिंदर ढींढसा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके ऑनलाइन पर्चेजिंग प्लेटफॉर्म पर Band-aids की खरीददारी तेजी से बढ़ी। 15 अगस्त का दिन लोग पतंग उड़ाकर सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में पतंग के मांझे से चोटिल होने की घटनाओं में इजाफे की वजह से इस मांग के बढ़ने का अंदाजा लगाया गया है। पतंग उड़ाना स्वतंत्रता मिलने से कई साल पहले से ही एक एंटरटेनमेंट की एक्टिविटी रहा है। पतंग आगे बढ़ते और कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छूते भारत को रिप्रेजेंट करता है। आज भी भारत में लोगों के लिए स्वतंत्रता दिवस यानी जमकर पतंगबाजी।

पतंग को शौकीनों ने खूब किया एन्जॉय

जहां एक तरफ पतंग लोगों को कनेक्ट करती है, ये बड़े-बूढ़े और बच्चों में एक मनोरंजन का साधन है। पतंग उड़ाने के कुछ नुकसान भी हैं, पतंग के मांझे से लोग, पशु और पक्षी चोटिल भी हो जाते हैं। पतंगबाजी के दौरान हाथों में सबसे ज्यादा चोटें लगती हैं। यही वजह भी है कि Blinkit पर स्वतंत्रता दिवस पर तेजी से Band-aid की डिमांड बढ़ी। Blinkit के फाउंडर और CEO ने बताया कि दोपहर 12.15  बजे के बाद Band aids की सेल रोजाना के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें