Rice Export Ban: भारत सरकार ने नॉन बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। अमेरिका में रहने वाले NRIs पर ये फैसला दुखों के पहाड़ की तरह गिरा है। अमेरिका से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में भारतीय ग्रोसरी स्टोर के बाहर लंबी कतारों में खड़े हुए हैं। चावल के पैकेट्स को खरीदने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई है। गुरुवार को भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इस नोटिफिकेशन के आधार पर गैर बासमती चावलों का एक्सपोर्ट बंद कर दिया गया है। भारत पूरी दुनिया में लगभग 40 प्रतिशत चावल एक्सपोर्ट करता है। ऐसे में ये भी खबर है कि लगाए गए बैन की बदौलत अमेरिका में खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं।
