भारत (India) ने कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के इन आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या संबंधी घटना में भारत सरकार का हाथ था। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स आतंकवादी समूह के प्रमुख खालिस्तानी समर्थक नेता की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने संबंधी ट्रूडो के आरोपों पर बयान जारी किया है। भारत ने मामले में जांच के बीच वहां की सरकार द्वारा एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद यह प्रतिक्रिया दी।
