तेलंगाना में 100 मेगावॉट क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा पानी में तैरता सोलर पावर प्रोजेक्ट (India largest floating solar power project in Telangana) अब पूरी तरह से चालू हो गया है। एनटीपीसी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक नियामक फाइलिंग में बताया कि तेलंगाना के रामगौदम जलक्षेत्र स्थित 100 मेगावॉट की सौर परियेाजना का 20 मेगावॉट क्षमता वाले अंतिम हिस्से का परिचालन भी शुरू हो गया है।
