भारत सरकार हमास पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

CNN-News18 की खबर में ऐसा बताया गया है कि हमास के हमले को जिहाद की जीत के रूप में देखा जा रहा है। CNN-News18 ने एक इंटेल नोट के हवाले से कहा है कि, बदला, जश्न और जिहाद में योगदान ये सभी सुरक्षा कर्मियों के लिए चिंता के संकेत हैं। ज्यादातर भारतीय मुसलमान इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे और निर्दोष नागरिकों पर हमास के हमले के बीच अंतर नहीं कर पा रहे हैं

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
CNN-न्यूज 18 की एक खबर में शीर्ष भारतीय खुफिया सूत्रों ने ऐसी जानकारी दी है कि भारत सरकार की आतंकवादी संगठन हमास पर प्रतिबंध लगाने की फिलहाल कोई भी योजना नहीं है

इजराइल और हमास के बीच इन दिनों जोरदार जंग जारी है। हालांकि अब इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर भी बाहर निकल कर आई है। दरअसल CNN-न्यूज 18 की एक खबर में शीर्ष भारतीय खुफिया सूत्रों ने ऐसी जानकारी दी है कि भारत सरकार की आतंकवादी संगठन हमास पर प्रतिबंध लगाने की फिलहाल कोई भी योजना नहीं है। हालांकि युवाओं की तरफ से कट्टरपंथी को बढ़ावा देने और इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले को "जिहाद की जीत" के रूप में मनाना सुरक्षा बलों के लिए एक चिंता का विषय है।

हमास का हमला है जिहाद की जीत?

CNN-News18 की खबर में ऐसा बताया गया है कि हमास के हमले को जिहाद की जीत के रूप में देखा जा रहा है। CNN-News18 ने एक इंटेल नोट के हवाले से कहा है कि, बदला, जश्न और जिहाद में योगदान ये सभी सुरक्षा कर्मियों के लिए चिंता के संकेत हैं। ज्यादातर भारतीय मुसलमान इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे और निर्दोष नागरिकों पर हमास के हमले के बीच अंतर नहीं कर पा रहे हैं। फिलिस्तीन पर इसके असर को समझे बिना ही वे इसे मुस्लिम भाईचारे की जीत के तौर पर देख रहे हैं।

S जयशंकर ने बताया क्यों भारत ने फिलिस्तीन मामले में नहीं दिया UN में वोट, बोले आतंकवाद के मुद्दे पर साफ है भारत का रुख | Moneycontrol Hindi


स्थिति पर है भारत की नजर

सूत्रों ने कहा कि भारत स्थिति पर काफी सावधानी से नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी मुस्लिम समूहों की तरफ से इस पर चुप्पी साधी गई है लेकिन संकेत सकारात्मक नहीं हैं। सूत्रों ने कहा कि पहली बार फिलिस्तीनी समूहों ने इजराइल के अंदर गहराई से काम किया है और वे युवाओं का माइंडवॉश करने में कामयाब भी रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार की फिलहाल हमास पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि आतंकवादी संगठन संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में नहीं है जिसका भारत आमतौर पर पालन करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।