Get App

Bath Time: भारतीय लोग नहाते हैं सुबह, जबकि चीन-जापान के लोग रात में नहाते है, जानिए क्यों

Bath Time: भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग सुबह के समय नहाते हैं। यूरोप और अमेरिका में भी लोग सुबह ही नहाकर ऑफिस जाना पसंद करते हैं। वहीं चीन, जापान जैसे कुछ देशों में लोग रात मे या शाम के समय नहाते हैं। आखिर नहाने के लिए कौन सा समय बेहतर रहता है, जानिए इस बारे में विज्ञान का क्या कहना है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 3:36 PM
Bath Time: भारतीय लोग नहाते हैं सुबह, जबकि चीन-जापान के लोग रात में नहाते है, जानिए क्यों
Bath Time: रात में और सुबह के नहाने में फायदे अलग-अलग हैं।

Bath Time: भारत में सर्दी-गर्मी और बारिश का मौसम आता रहता है। यहां नहाने के लिए ज्यादातर लोग सुबह का समय बेहतर मानते हैं। सुबह नहाने से शरीर में ताजगी रहती है। इसके अलावा इसके पीछे धार्मिक विश्वास और परंपराएं भी हैं। यूरोप और अमेरिका में भी लोग सुबह ही नहाना पसंद करते हैं। सुबह नहाने के समय को लोग फायदेमंद बताते हैं। लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां लोग सुबह नहाना पसंद नहीं करते हैं। चीन, जापान, कोरिया जैसे देशों में लोग शाम को या फिर रात में नहाना पसंद करते हैं। इसकी खास वजह भी है।

वहीं दिनभर की भाग-दौड़ के बाद नहाने से शरीर तरोताज़ा हो जाता है। एक लंबे दिन के बाद नहाने से पूरे दिन की थकान मिनटों में गायब हो जाती है। नींद भी अच्छी आती है। यही कारण है कि कई लोग सुबह नहाने के अलावा रात में भी नहाते हैं। रिसर्च में भी पाया गया है कि रात में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से नींद अच्छी आती है।

जानिए जापान और कोरिया में लोग कब नहाते हैं

जापान में ज्यादातर लोग शाम को या रात में नहाना पसंद करते हैं। यहां रात में नहाने की आदत उनकी प्राचीन परंपरा से चली आ रही है। माना जाता है कि रात का स्नान दिन के दौरान शरीर पर जमा विषाक्त पदार्थों और गंदगी से छुटकारा पाने में मदद करता है। जिससे आराम भी मिलता है। वहीं दक्षिण कोरिया में भी लोग अक्सर लंबे समय तक काम करने के बाद आराम करने के लिए रात में स्नान करना पसंद करते हैं। हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसी पश्चिमी संस्कृतियां पारंपरिक रूप से तरोताजा होने और दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह शॉवर से नहाने को प्राथमिकता देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें