Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के हेल्पलाइन नंबर 139 पर यात्रियों को ट्रेनों के रनिंग स्टेटस से लेकर मेडिकल हेल्प और सुरक्षा जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अब आपको रेलवे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं रह गई है। सिर्फ 139 नंबर डायल करने पर रेलवे से जुड़े कई सवाल पूछे जा सकते हैं। IRCTC ने इस नंबर की शुरुआत की है। IRCTC का कहना है कि रेल यात्रियों को किसी भी तरह की जरूरत के लिए 139 नंबर पर संपर्क करें।
बता दें कि इंडियन रेलवे का यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) पर आधारित है। यहां यात्री सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता, ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी तमाम जानकारी एक ही जगह से ले सकते हैं।
ग्राहक सेवा अधिकारी के माध्यम से सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक संबंधित पार्सल/माल कार्यालय से कॉल कनेक्ट करके जानकारी हासिल की जा सकती है। रेलवे के मुताबिक सुबह 10 से शाम 6 बजे के अतिरिक्त अन्य समय में यात्रियों के जानकारी मांगने पर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर ली जाती है। जिसे संबंधित रेलवे विभाग को भेज दिया जाता है। रेलवे का संबंधित विभाग तीन घंटे के भीतर यात्रियों से संपर्क करके मांगी गई सूचना/सहायता उन्हें दी जाती है। बता दें कि शुरुआत में 139 डायल करके सिर्फ ट्रेन के रनिंग स्टेटस और PNR की डिटेल और अन्य थोड़ी बहुत जानकारी हासिल की जा सकती थी। लेकिन गुजरते वक्त के साथ रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कई सुविधाएं बढ़ा दी है।
SMS के जरिए भी ले सकते हैं जानकारी
पैसेंजर्स ट्रेनों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी और ट्रेनों का PNR स्टेटस, ट्रेन आगमन, प्रस्थान, टिकट की उपलब्धता, आरक्षण संबंधी जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर मैसेज भी कर सकते हैं।
जानें किस नंबर पर मिलेगी कौन सी सुविधा
1 नंबर - सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, दुर्घटना की जानकारी मिल सकती है।
2 नंबर – मेडिकल इमरेजंसी संबंधित पूछताछ।
3 नंबर – ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना।
4 नंबर - सामान्य शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
5 नंबर – आम शिकायतें की जा सकती हैं।
6 नंबर – विजिलेंस से जुड़ी जानकारी।
7 नंबर – माल भाड़ा, पार्सल संबंधी जानकारी।
8 नंबर – शिकायत का स्टेटस जानने के लिए।
9 नंबर – किसी स्टेशन की सतर्कता और भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए।
0 नंबर - PNR, किराया और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
कॉल सेंटर अधिकारी से बात करने के लिए * दबाएं