Get App

Indian Railways: इस रेलवे स्टेशन में खो गया सामान तो फौरन मिलेगा, अब तक करोड़ों का सामान हुआ वापस

Indian Railways: कई बार ऐसा होता है कि यात्री अपना सामान ट्रेन में ही भूल जाते हैं। कभी-कभी उनका उनका सामान खो जाता है। ऐसे में अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां सामान खो जाने पर आपके घर तक पहुंचाया जाएगा। सिर्फ शर्त ये है कि गुम हुआ सामान संबंधित विभाग तक पहुंच जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 2:08 PM
Indian Railways: इस रेलवे स्टेशन में खो गया सामान तो फौरन मिलेगा, अब तक करोड़ों का सामान हुआ वापस
Indian Railways: नई दिल्ली रेलवे स्‍टेशन से अब तक 15 देशों के नागरिकों को सामान वापस दिया जा चुका है।

देश में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। कम किराए में आरामदायक सफर का मजा भारतीय रेलवे में ही आता है। हालांकि कभी-कभी ऐसा होता है कि यात्री अपना सामान ट्रेन में ही भूल जाते है। कभी-कभी उनका सामान खो जाता है। अगर ऐसी घटना किसी के साथ होती है तो उसे टेंशन होने लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां चार्जर से लेकर सूटकेश या अन्य कोई भी सामान यात्रियों तक पहुंचाया जाता है। कुल मिलाकर इस स्टेशन से खोए हुए सामान के मिलने की पूरी गारंटी है। यह स्टेशन देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली है।

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्‍टेशन के सुपरिटेंडेंट राकेश शर्मा ट्रेनों के ऑपरेशन के साथ-साथ अपने आप में खोया पाया विभाग भी हैं। स्‍टेशन या ट्रेन में मिले सामान को उसके मालिक तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जाता है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने उनको इस काम के लिए आवार्ड भी दिया है। शर्मा छूटा सामान पहुंचाने की ‘गारंटी’ तक लेते हैं। बशर्ते वह सामान उनके पास तक पहुंच जाए।

3 करोड़ रुपये का सामान हो चुका वापस

नई दिल्‍ली स्‍टेशन के सुपरिटेंडेंट राकेश शर्मा का काम स्‍टेशन से ट्रेनों के ऑपरेशन कामकाज देखना है। यहां पर रोजाना करीब 350 ट्रेनें गुजरती हैं। 6 लाख यात्रियों का आना-जाना रहता है। वे अपने काम को बाखूबी निभाते हैं। इसके साथ ही, निजी रूप में खोया पाया विभाग भी चलाते हैं। यानी स्‍टेशन या ट्रेन में छूटे सामान के मालिक को ढूढ़कर पहुंचाते हैं। वो अब तक 1148 सामान को मालिक तक पहुंचा चुके हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये हैं। इसमें चार्जर जैसे छोटे सामान से लेकर ज्‍वैलरी जैसी महंगी चीजें भी शामिल है। खास बात यह है सामान को विदेश में रहने वाले उसके मालिक तक पहुंचाया गया है। अब तक 15 देशों के नागरिकों को सामान वापस दिया जा चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें