IndiGo की फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

IndiGo ने एक बयान जारी कर दावा किया कि फ्लाइट आने के बाद पुरुष यात्री को गुवाहाटी में पुलिस को सौंप दिया गया। महिला यात्री ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। एयरलाइन ने उनकी सहायता की और कहा कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस में FIR दर्ज की गई है। महिला यात्री ने CISF, एयरलाइन और एयरपोर्ट के अधिकारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने में उसकी मदद की

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IndiGo प्लाइट में कार्नर पर बैठी महिला ने अपने बगल बैठे पुरुष यात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है

फ्लाइट में एक बार फिर महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। ताजा मामले में मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में एक महिला के साथ एक पुरुष यात्री ने छेड़छाड़ की। हालांकि महिला की शिकायत पर पुरुष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एयरलाइन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुरुष यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। एयरलाइनर ने रविवार को कहा कि मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री को एक अन्य महिला यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद उसे गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया।

प्लाइट में कार्नर पर बैठी महिला ने अपने बगल बैठे पुरुष यात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब फ्लाइट में लाइट कम थी तो बगल में बैठे पुरुष यात्री ने उन्हें कई बार गलत ढंग से टच करने की कोशिश की। पहले तो उसने इग्नोर करने की कोशिश की, लेकिन सहयात्री की हरकतें नहीं रूकी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया था कि देर रात की फ्लाइट में जब केबिन की लाइटें धीमी थीं तो उस आदमी ने आर्मरेस्ट उठाया और उसे टटोला।

घटना के बाद एयरलाइन ने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई और उसे गुवाहाटी में पुलिस को सौंप दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5319 रात करीब 9 बजे मुंबई से रवाना हुई और आधी रात के करीब गुवाहाटी पहुंची। पिछले दो महीन में फ्लाइट के अंदर यौन उत्पीड़न का यह चौथा मामला सामने आया है।


महिला ने बताई आपबीती

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह फ्लाइट में कार्नर वाली सीट पर बैठी थी और केबिन की रोशनी कम होने के बाद सो गई थी। झपकी आने से पहले उसने आर्मरेस्ट को नीचे कर लिया था। लेकिन जब वह उठी तो देखा कि आर्मरेस्ट ऊपर था और उसका पुरुष सह-यात्री उसके करीब झुका हुआ था।

उसने कहा कि मुझे यह अजीब लगा, क्योंकि मुझे स्पष्ट रूप से हाथ नीचे रखना याद था। आधी नींद में मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। आर्मरेस्ट को फिर से नीचे रखी और सो गई। कुछ देर बाद जागने पर उसने पाया कि पुरुष यात्री का हाथ उसके ऊपर है, लेकिन चूंकि उसकी आंखें बंद थीं। इसलिए उसने कहा कि वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहती थी। इस प्रकार, वह उसके सोने का नाटक खत्म होने का इंतजार करती रही।

अचानक चिल्लाने लगी महिला

कुछ ही मिनटों में सह-यात्री द्वारा उसे छेड़ने और गलत तरीके से छूने पर महिला ने कहा कि वह चीखना चाहती थी, लेकिन चिल्ला नहीं पाई। घटना के बारे में बताते हुए महिला ने कहा कि उसने फिर हिम्मत जुटाई और जब उस आदमी ने उसे दोबारा छूने की कोशिश की तो उसने उसका हाथ खींच लिया और चिल्लाने लगी। फिर उसने सीट की लाइटें चालू कीं और केबिन क्रू को बुलाया। महिला ने आगे कहा, 'वह अपने किए पर माफी मांगने लगा, जबकि मैं चिल्ला रही थी, रो रही थी और घटना के बारे में बता रही थी।'

ये भी पढ़ें- US Open 2023: नोवाक जोकोविच ने 24वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड्स

इंडिगो ने एक बयान जारी कर दावा किया कि फ्लाइट आने के बाद पुरुष यात्री को गुवाहाटी में पुलिस को सौंप दिया गया। महिला यात्री ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। एयरलाइन ने उनकी सहायता की और कहा कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस में FIR दर्ज की गई है। महिला यात्री ने CISF, एयरलाइन और एयरपोर्ट के अधिकारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने में उसकी मदद की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।