IndiGo Winter Sale: नए साल में सिर्फ 2023 रुपये में करें हवाई सफर, इंडिगो की विंटर सेल आज से शुरू

IndiGo Winter Sale: अगर आपक्रिसमस और न्यू ईयर पर कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक खास ऑफर लेकर आई है। विंटर सेल के तहत घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट के किराए में भारी कटौती की गई है

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
IndiGo Winter Sale: एयरलाइन की यह सेल 23 दिसंबर यानी आज से शुरू हो चुकी है, जो 25 दिसंबर तक चलेगी

Christmas and New Year Trip In India: क्रिसमस (Christmas 2022) और नए साल (New Year 2023) पर अगर आप परिवार के साथ छुट्टियों पर बाहर घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) नए साल के अवसर पर घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन तीन दिन की विंटर सेल लेकर आई है। इस सेल के तहत घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट के किराए में भारी कटौती की गई है। इंडिगो की इस विंटर सेल में आप सिर्फ 2023 रुपये से हवाई सफर कर सकते हैं।

कब से कब तक होगी बुकिंग?

एयरलाइन की यह सेल 23 दिसंबर यानी आज से शुरू हो चुकी है, जो 25 दिसंबर तक चलेगी। इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, इस सेल में यात्री 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट खरीद सकते हैं। ये विंटर सेल का ऑफर इन्हीं तारीखों के लिए ही वैध है। ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।


इंडिगो ने ट्वीट कर बताया कि इस विंटर सेल में यात्री घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की उड़ानों के लिए टिकट खरीद सकते हैं। घरेलू उड़ानों के लिए सिर्फ 2023 रुपये से टिकटों की शुरुआत हो रही है। जबकि इंटरनेशनल उड़ानों के लिए टिकटों की शुरुआत 4,999 रुपये से हो रही है।

कैश बैक भी मिल रहा

एयरलाइन ने सस्‍ते टिकट के साथ ग्राहकों को कैशबैक भी ऑफर कर रही है। इंडिगो की पार्टनर बैंक HSBC के साथ मिलकर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को कैशबैक का लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू या इंटरनेशनल टिकट बुकिंग पर HSBC बैंक पांच फीसदी यानी 750 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Mini Auction: आज 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, ये क्रिकेटर हो सकते हैं मालामाल

इंडिगो के ग्‍लोबल सेल्‍स के प्रमुख विनय मल्‍होत्रा ने कहा कि हम साल 2023 में एंट्री कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ज्‍यादा संख्‍या में लोग हवाई सफर कर सकें। छुट्टियों के सीजन में भारतीय एविएशन सेक्‍टर में बड़ी रिकवरी दिख रही है। यही कारण है कि एयरलाइन ने विंटर सेल शुरू किया है, जिसका लाभ घरेलू और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों पर दिया जा रहा है। कंपनी इस ऑफर के जरिए किफायती सफर कराने के अपने वादे को भी पूरा करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।