सोशल मीडिया की दुनिया में आपने पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए इस शख्स का चेहरा जरूर देखा होगा। Jay Shetty यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। लाइफ कोच होने के साथ-साथ ये एक लेखक और पॉडकास्ट होस्ट (Jay Shetty Podcasts) भी है। अपनी इंस्पायरिंग बातों से और लाइफ चेंजिंग सलाहों से वो लोगों को काफी मोटिवेट करते हैं। इन दिनों उनके कंटेट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जय शेट्टी की स्पिरिचुअल जर्नी (Jay Shetty Monk) एक साधु से मिलने के बाद शुरू हुई। अपनी कॉर्पोरेट लाइफ पर कॉमा लगाकर जय ने खुद को मेडिटेशन और कम्युनिटी सर्विस में झोंक दिया। जय की वीडियोज को सोशल मीडिया (Jay Shetty Social Media) पर अरबों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इतनी पॉपुलैरिटी के बीच जय शेट्टी पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से कंटेट चुराने का आरोप लगा है।
Jay Shetty की पर्सनल लाइफ
जय शेट्टी का जन्म 6 सितंबर 1987 को लंदन में हुआ। Cass Business School से जय ने पढ़ाई की। अपने करियर में कौन सी दिशा में बढ़ना है इस बात को लेकर कनफ्यूज्ड जय की मुलाकात एक सेशन के दौरान साधु से हुई। इस सेशन में जय को कम्युनिटी सर्विस की अहमियत पता चली। इसके बाद अपनी लाइफ का लक्ष्य उन्हें पता लग गया। जय शेट्टी का दावा है कि उन्हें सारा ज्ञान भारत से मिला है। वहीं हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स इस दावे को खारिज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सारी पढ़ाई लंदन से हुई है।
Jay Shetty का यू ट्यूब चैन और पॉपुलैरिटी
2016 में जय शेट्टी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। जय शेट्टी का वक्त तब बदला जब Huffington Post की को-फाउंडर एरियाना हफिंगटन ने उन्हें सोशल मीडिया पर देखा और उन्हें हफपोस्ट लाइव फॉलो द रीडर को होस्ट करने के लिए बुलावा भेजा। बस वो दिन था और एक आज का दिन जय शेट्टी एक ग्लोबल नाम बन गए।
2022 में जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने जॉर्जिया में अपनी शादी आयोजित करने के लिए जय शेट्टी को चुना था। अगले ही साल उन्हें लिली कोलिन्स और चार्ली मैकडॉवेल ने भी शादी के लिए बुलावा भेजा। शेट्टी विल स्मिथ के पर्सनल कोच भी हैं और दोनों साथ में भगवद गीता पढ़ते हैं।
जय शेट्टी की बेस्ट सेलिंग किताबें
शेट्टी ने थिंक लाइक ए मॉन्क को 2020 में रिलीज किया जो एक बेस्ट सेलिंग बुक है। 2023 में उन्होंने 8 रूल्स ऑफ लव रिलीज की जो लोगों को उनके रोमांटिक रिश्तों को समझने में मदद करती है।
The Guardian के जॉन मैकडरमॉट ने जय शेट्टी की जीवन को लेकर सवाल उठाए हैं। खासकर की 2010 से 2013 के बीच जब उन्होंने दावा किया था कि वह एक भिक्षु बनने के लिए भारत में थे। रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि जय साहित्यिक चोरी में शामिल थे और उन्होंने कभी भी अपने ब्रांड के निर्माण के लिए असल क्रिएटर्स को क्रेडिट नहीं दिया। जबकि शेट्टी का दावा है कि उन्होंने अपना अधिकांश समय भारत में एक भिक्षु के रूप में बिताया है, जांच से संकेत मिलता है कि वह मुख्य रूप से लंदन के पास एक शहर, वॉटफोर्ड में Bhaktivedanta Manor में रहते थे। इससे पता चलता है कि उनकी भारत यात्रा कभी-कभार ही होती थी। जबकि उनके मुताबिक वो तीन साल भारत में थे।