सोशल मीडिया की दुनिया में आपने पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए इस शख्स का चेहरा जरूर देखा होगा। Jay Shetty यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। लाइफ कोच होने के साथ-साथ ये एक लेखक और पॉडकास्ट होस्ट (Jay Shetty Podcasts) भी है। अपनी इंस्पायरिंग बातों से और लाइफ चेंजिंग सलाहों से वो लोगों को काफी मोटिवेट करते हैं। इन दिनों उनके कंटेट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जय शेट्टी की स्पिरिचुअल जर्नी (Jay Shetty Monk) एक साधु से मिलने के बाद शुरू हुई। अपनी कॉर्पोरेट लाइफ पर कॉमा लगाकर जय ने खुद को मेडिटेशन और कम्युनिटी सर्विस में झोंक दिया। जय की वीडियोज को सोशल मीडिया (Jay Shetty Social Media) पर अरबों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इतनी पॉपुलैरिटी के बीच जय शेट्टी पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से कंटेट चुराने का आरोप लगा है।
