Get App

10 हजार साल तक चलने वाली घड़ी बनाने पर 350 करोड़ रुपये खर्च करेंगे Amazon के फाउंडर

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने एक ऐसी घड़ी बनाने में निवेश किया है, जो 10,000 साल तक चलेगी। उन्होंने इस घड़ी में 4.2 करोड़ डॉलर (348.77 करोड़ रुपये) निवेश किया है। इस घड़ी का निर्माण अमेरिकी राज्य टेक्सस ( Texsas) के पहाड़ में हो रहा है और यह साल में सिर्फ एक बार टिक-टिक करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 2:22 PM
10 हजार साल तक चलने वाली घड़ी बनाने पर 350 करोड़ रुपये खर्च करेंगे Amazon के फाउंडर
इस घड़ी का डिजाइन कंप्यूटर वैज्ञानिक डैनी हिलिस ने तैयार किया है।

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने एक ऐसी घड़ी बनाने में निवेश किया है, जो 10,000 साल तक चलेगी। उन्होंने इस घड़ी में 4.2 करोड़ डॉलर (348.77 करोड़ रुपये) निवेश किया है। इस घड़ी का निर्माण अमेरिकी शहर टेक्सस ( Texsas) के पहाड़ में हो रहा है और यह साल में सिर्फ एक बार टिक-टिक करेगी। इसके अलावा, सौ साल पूरे होने पर घंटा बजाएगी और एक हजार साल पर इससे कोयल की आवाज निकलेगी। बेजोस इसे दूरदर्शी सोच का प्रतीक बनाना चाहते हैं।

इस घड़ी का डिजाइन कंप्यूटर वैज्ञानिक डैनी हिलिस (Danny Hillis) ने तैयार किया है और इस घड़ी के निर्माण के जरिये इंजीनियरिंग और आर्ट को मिलाकर वह कुछ खास करना चाहते हैं। यह घड़ी 500 फुट ऊंची होगी और पावर के लिए यह पृथ्वी के थर्मल साइकल का इस्तेमाल करेगी। इस घड़ी को लॉन्ग नाऊ फाउंडेशन (Long Now Foundation) बना रहा है और इसे 'द क्लॉक ऑफ द लॉन्ग नाऊ' नाम दिया गया है। फाउंडेशन को मुताबिक, इस घड़ी का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि यह अगले 10,000 साल तक समय बताए।

फाउंडेशन की वेबसाइट में बताया गया है, 'यह घड़ी सैकड़ों फुट ऊंची है। घड़ी को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसमें कम से कम रखरखाव की जरूरत होगी और एनर्जी के लिए यह सूरज की रोशनी और उन लोगों पर निर्भर होगी, जो इसे देखने आएंगे।' इस घड़ी में झंकार पैदा करने वाला उपकरण भी मौजूद होगा। फॉक्स न्यूज (Fox news) की रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस (Jeff Bezos) इस घड़ी को लेकर डैनी हिलिस के सपने से प्रेरित हैं और दूरदर्शी सोच वाले इस शख्स का मानना है कि मानव सभ्यता का भविष्य बेहतर है। लिहाजा, उन्होंने लंबी अवधि की सोच और अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए इस घड़ी में निवेश करने का फैसला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें