Kajari Teej 2024: हर साल कजरी तीज का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। आज गुरुवार 22 अगस्त 2024 को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा। यह हिंदू त्योहार रक्षा बंधन के कुछ दिनों बाद मनाया जाता है और खासतौर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। तीज के तीन प्रमुख त्योहार होते हैं: कजरी तीज, हरतालिका तीज और हरियाली तीज। कजरी तीज को 'बड़ी तीज' भी कहा जाता है। इस शुभ दिन को मनाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लीजिए।
