हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस दौरान भक्त उन्हें खुश करने के लिए अलग-अलग तरह से पूजा करते हैं। कोई सावन के महीने में व्रत-उपवास रखता है तो कोई कांवड़ यात्रा के जरिए भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहता है। बता दें कि सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा का आयोजन किआ जाता है। भोलेनाथ के भक्त कांवड़ में गंगाजल भरकर उससे शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
