करीना कपूर ने दिल्ली के एक इवेंट के दौरान जिक्र किया कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने वाली हैं। तैमूर तीन साल का है और जेह अब दो साल का हो गया है ऐसे में अपने दोनों बच्चों के साथ वो भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखना चाहती हैं। Chandrayaan-3, 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त को ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला है।
