Get App

कर्नाटक में सीज की गई 25 करोड़ की बियर, लैब टेस्ट में पाई गई खामियां

Kingfisher Strong Beer और Kingfisher Ultra Lager Beer बैच नंबर 7C और 7E को नानजानगढ़ में मैन्युफैक्चर किया गया। 17 जुलाई 2023 को United Breweries Limited द्वारा तैयार की गई इस बियर को केमिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि ये सेहत के लिए हानिकारक है और इंसानों के पीने के लिए बिलकुल सही नहीं है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 3:05 PM
कर्नाटक में सीज की गई 25 करोड़ की बियर, लैब टेस्ट में पाई गई खामियां
मैसुरु ग्रामीण के डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ए. रविशंकर ने ना केवल पूरा स्टॉक वापिस मंगवा लिया

कर्नाटक के स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने बियर के दो बड़े ब्रांड्स को अनफिट बताया है। 25 करोड़ की बियर को सीज करने के बाद जब जांचा गया तो नतीजे हैरतअंगेज थे। डिपार्टमेंट ने कंपनी के खिलाफ केस रजिस्टर करने के अलावा करोड़ों के माल को नष्ट करने का भी फैसला लिया है। मैसुरु ग्रामीण के डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ए. रविशंकर ने बताया किन नंजनगुड़ के एक्साइज सुपरिटेंडेंट ने बीते महीने एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

बियर को कर दिया गया सीज

जुलाई 28 को दी गई शिकायत में बताया गया था कि Kingfisher Strong Beer और Kingfisher Ultra Lager Beer बैच नंबर 7C और 7E को नंजनगुड़ में मैन्युफैक्चर किया गया है। 17 जुलाई 2023 को United Breweries Limited द्वारा तैयार की गई इस बियर को केमिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा जा रहा है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने रिक्वेस्ट की थी कि जब तक जांच का रिजल्ट नहीं आ जाता है तब तक बियर को सीज कर दिया जाए।

पूरा स्टॉक मंगवाया वापिस

मैसुरु ग्रामीण के डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ए. रविशंकर ने ना केवल पूरा स्टॉक वापिस मंगवा लिया बल्कि लैब में केमिकल जांच के लिए सैंपल को भी भेज दिया। 2 अगस्त को सैंपल की रिपोर्ट सामने आई जिसमें साफतौर पर लिखा गया था कि बैच नंबर 7C और 7E पीने के लिए सेफ नहीं है। एक्साइज डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत स्टॉक को नष्ट करवा दिया। United Breweries Limited ने पाया कि 15 जुलाई को नंजनगुड़ में तैयार की गई। Kingfisher Ultra beer  की कुछ बोतलों में हल्का सा धुंधलापन था। इस सिंगल बैच को अलग कर दिया गया है, Kingfisher Strong में इस तरह की कोई परेशानी नहीं आई है।

लंबे समय बाद गेहूं की होगी डिप्लोमेटिक खरीदारी! रुस से इतना हो सकता है आयात

सैंपल की करवाई कंपनी ने जांच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें