Get App

Malda: मछुआरे के जाल में फंसी 50 किलो की विशालकाय कतला मछली, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Katla Fish in Malda: 'कतला' मछली मिलने की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जुट गई। मछली 10 अगस्त को पकड़ी गई जिसके बाद सुबह से ही मालदा का रथबाड़ी मछली बाजार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मछली मानिकचक के गंगा में पकड़ी गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:13 PM
Malda: मछुआरे के जाल में फंसी 50 किलो की विशालकाय कतला मछली, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Katla Fish in Malda: यह कतला मछली 800 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है

(रिपोर्ट- हर्षित सिंघा)

Katla Fish in Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda in West Bengal) में मछुआरों ने 50 किलोग्राम की एक विशालकाय कतला मछली (katla fish price) पकड़ी है, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। सोशल मीडिया में तेजी से इस विशाल मछली का फोटो वायरल हो रहा है। 'कतला' मछली मिलने की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जुट गई। मछली गुरुवार 10 अगस्त को पकड़ी गई जिसके बाद सुबह से ही मालदा का रथबाड़ी मछली बाजार (Rathbari fish market) सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मछली मानिकचक के गंगा में पकड़ी गई थी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे नदी से कतला मछली को पकड़कर रथबाड़ी बाजार में लाया गया। इसकी खबर फैलते ही विशाल मछली को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। यह विशाल मछली गंगा में मछुआरों के जाल में फंस गई थी। इस विशालकाय मछली का वजन करीब 50 किलोग्राम है। बाजार में इस मछली को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें