Kedarnath-Badrinath Trip: कैसे करें केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा? कितने रुपये होंगे खर्च, जानिए पूरी डिटेल

Kedarnath-Badrinath Trip: केदारनाथ मंदिर की यात्रा करने के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार जाना पड़ेगा। यह शहर देश के दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली से केदारनाथ का सफर 10000 रुपये में पूरा हो सकता है।

Kedarnath-Badrinath Trip: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले (Rudraprayag district of Uttarakhand) में हिन्दू मान्यता का प्रतीक केदारनाथ धाम है। केदारनाथ धाम की यात्रा करने के लिए भक्त साल भर इंतजार करते हैं। बादलों से घिरे पहाड़, निरंतर चढ़ाई के साथ आगे बढ़ते जाने का जूनून, ना खत्म होने वाले रास्ते, नदियां, संस्कृति, धर्म, इन सभी चीजों का मजा आपको इस यात्रा में मिल सकता है।

केदारनाथ जाने के लिए सबसे पहले कराएं रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जिसके लिए उतराखंड सरकार ने आसान तरीके से रजिस्ट्रेशन की सुविधा फ्री में मुहैया करा दी है। रजिस्ट्रेशन के बिना प्लान बनाना समझदारी वाला कदम नहीं कहा जा सकता है। लिहाजा वहां पहुंचने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। केदारनाथ की यात्रा के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार जाना होगा। इसके बाद आप ऋषिकेश जाएं। फिर ऋषिकेश से रूद्रप्रयाग या सोनप्रयाग की बस मिल जाएगी। ऋषिकेश से सोनप्रयाग तक बस से जाने पर करीब 500 रूपये खर्च हो जाएंगे। यह दूरी करीब 8 घंटे की है। इस रास्ते पर बड़े-बड़े पहाड़, खूहसूरत नदियां और लजीज गढ़वाली खाने का स्वाद भी चखा जा सकता है।

Democratic Azad Party: कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी का किया ऐलान, 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' रखा नाम


सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाना होगा। इसकी दूरी 5 किमी है और एक व्यक्ति का किराया करीब 50 रुपये है। इसके बाद उस जगह पहुंच जाएंगे। जहां से बाबा केदार के मंदिर तक पहुंचने की 18 किलोमीटर की यात्रा शुरू की जाती है। गौरीकुंड के बाद जैसे-जैसे ऊपर चढ़ते जाएंगे। मंहगाई सरकारी आंकड़ों से भी अधिक बढ़ती जाएगी। पानी की बोतल मिलेगी 50-60 रूपये में और मैगी मिलेगी 60 रूपये में। दाल चावल की प्लेट 150 रूपये में और 4 रोटी और दाल 120 रुपये में मिलेगा।

खच्चर और पालकी से जाने में कितने रुपये होंगे खर्च

सामान्य तौर पर गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने के रास्ते में जंगलपट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिंचोली और रूद्रा प्वाइंट आते हैं। जिसमें 8-10 घंटे का समय लग सकता है। कभी-कभी इससे ज्यादा भी लग सकता है। खच्चर से यात्रा करने वालों को सरकारी रेट के हिसाब से 2500 रूपये एक तरफ का देना पड़ सकता है। वहीं पालकी के रेट 8000-10000 रूपये तक हैं। इसी के साथ पिट्ठू में चढ़ाई करने के 6500-7000 रूपये तक देने पड़ सकते हैं।

उतरते समय कम लगता है किराया

नीचे उतरते समय आमतौर पर 5-6 घंटे में आसानी से केदारनाथ से गौरीकुंड आ सकते हैं। वहीं खच्चर से आने का रेट घटकर 1700 रूपये, पिट्ठू से आने का रेट 5000 रूपये हो जाता है। उतरते हुए फिसलने की संभावनाएं ज्यादा होती है। लिहाजा आपको ग्रिप बनाकर उतरना चाहिए। खच्चर वालों को भी धीरे-धीरे उतरने की हिदायत देनी चाहिए।

दिल्ली से कितना होगा खर्च

कुल मिलाकर अगर आप दिल्ली से सफर शुरू करते हैं तो ऋषिकेश तक 5000 रुपये में कार बुक की जा सकती है। पूरे ट्रिप का खर्च करीब 10,000 रुपये तक आ सकता है। अगर आप ग्रुप में यात्रा करते हैं तो खर्च कुछ और कम हो सकता है। इस तरह से केदारनाथ और बद्रीधाम की यात्रा कम पैसों में की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।