Get App

बुर्का पहनकर वॉशरूम में घुसा आदमी, महिलाओं की वीडियो रिकॉर्ड करने के जुर्म में हुई गिरफ्तारी

Burqa Man: केरल के एक मॉल में एक आदमी ने बुर्का पहनकर औरतों के वॉशरूम में जाने की हिमाकत की। आदमी ने अपना फोन एक कार्डबोर्ड में छिपाकर रखा था ऐसे में छिपकर महिलाओं के वीडियोज बनाने की भी कोशिश कर रहा था। आदमी को रंगे हाथों लोगों ने मॉल में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2023 पर 12:22 PM
बुर्का पहनकर वॉशरूम में घुसा आदमी, महिलाओं की वीडियो रिकॉर्ड करने के जुर्म में हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस आईटी प्रोफेशनल को महिलाओं के वॉशरूम में घुसकर वीडियो बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

Burqa Man: केरल के कोच्चि में Lulu Mall से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक आदमी की वीडियो वायरल हो रही है। इस आदमी ने काला बुर्का पहन रखा है। दो आदमियों ने इसे कसकर पकड़ रखा है और इससे सवाल कर रहे हैं। वहीं चारों ओर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। वीडियो में आदमी अपना चेहरा छिपाता हुआ नजर आ रहा है। बुर्का पहने हुए आदमी की उम्र 23 साल बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक आईटी कंपनी में काम करता है।

आईटी कंपनी में काम करने वाले प्रोफेशनल ने की हद पार

पुलिस ने इस आईटी प्रोफेशनल को महिलाओं के वॉशरूम में घुसकर वीडियो बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। ये आदमी काफी पॉपुलर आईटी फर्म Infopark में काम करता है। आदमी ने खुद ये स्वीकार किया है कि वो बुर्का पहनकर औरत बनने का दिखावा कर रहा था। साथ में उसने महिलाओं के वॉशरूम में जाने की भी कोशिश की। आदमी ने साथ में कुबूल किया कि उसने मोबाइल फोन को एक बक्से में रखकर उसमें कैमरा के लिए छेद कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें