केरल में एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया, जब आदिमाली में 10 छात्र एक बिल्डिंग में घुसे और वहां बैठे लोगों से माचिस मांगने लगे, क्योंकि उन्हें गांजे से भरी बीड़ी पीने के लिए जलानी थी। लेकिन छात्रों के साथ खेल हो गया, क्योंकि ये कोई आम बिल्डिंग या ऑफिस नहीं बल्कि नारकोटिक्स विभाग का दफ्तर निकला, जहां अधिकारी आराम कर रहे थे। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो छात्रों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।
